WC: बांग्लादेश की मजबूत ऑस्ट्रेलिया से आज भिड़ंत

नॉटिंगम बांग्लादेश ने जब आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी तो सभी ने उलटफेर कहा था, लेकिन बांग्लादेश ने अपने पिछले मैच में वेस्ट इंडीज को जिस अंदाज में हराया है, उसे देखकर अब कोई भी उसे कमजोर टीम नहीं कह रहा। आत्मविश्वास से भरी बांग्लादेश के सामने आज (गुरुवार) मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया की चुनौती है। दोनों टीमें यहां ट्रेंट ब्रिज मैदान पर भिड़ेंगी। वेस्ट इंडीज के खिलाफ बांग्लादेश ने विश्व कप में दूसरे नंबर का सबसे सफल लक्ष्य का पीछा किया और चेज करते हुए अपनी अभी तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। बांग्लादेश ने वेस्ट इंडीज द्वारा रखे गए 322 रनों के लक्ष्य को 50 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया। पढ़ें, इस जीत के हीरो वर्ल्ड नंबर-1 ऑलराउंडर रहे। शकिब ने नाबाद 124 रनों की पारी खेली थी और लिटन दास ने नाबाद 94 रन बनाकर शाकिब का साथ दिया था। इन दोनों की जुगलबंदी ने बांग्लादेश को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। शाकिब इस समय गजब की फॉर्म में हैं। वह 384 रनों के साथ इस विश्व कप में बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी उन्होंने बेहतरीन पारी खेली थी। शाकिब ने इस टूर्नमेंट में अभी तक नंबर-3 पर बल्लेबाजी की है जिससे उन्हें विकेट पर ज्यादा समय बिताने का मौका मिल रहा है जो टीम के लिए काफी फायदेमंद रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए शाकिब सबसे बड़ी चुनौती हैं क्योंकि जिस तरह से खेलते हैं, वह निडर है। सामने कोई भी गेंदबाज हो, वह दबाव नहीं लेते। पेसर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए हमेशा से चुनौती रहे हैं। ऐसे में शाकिब और स्टार्क की प्रतिस्पर्धा देखने लायक होगी। एक बात हालांकि तय है कि दोनों टीमें एक-एक खिलाड़ी को ध्यान में रखकर या उसे निशाना बनाकर मैदान पर नहीं उतरेंगी। पढ़ें, ऑस्ट्रेलियाई टीम जानती है कि बांग्लादेश के पास तमीम इकबाल भी हैं और वह भी फॉर्म में हैं। शाकिब के साथ मिलकर पहले मैच में टीम को जीत दिलाने वाले मुशफिकुर रहीम भी अपने बल्ले से रन बरसाने का दम रखते हैं। लिटन दास ने भी बताया है कि वह मध्य क्रम में भी अच्छा खेल सकते हैं और साझेदारियां कर सकते हैं। इन सभी के अलावा सौम्य सरकार, महमूदुल्लाह, मोसद्दिक हुसैन और कप्तान मशरफे मुर्तजा भी अच्छी बल्लेबाजी करने और मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं। शाकिब और बांग्लादेश टीम भी जानती है कि स्टार्क के अलावा भी ऑस्ट्रेलिया के पास अच्छे गेंदबाज हैं जिनमें पैट कमिंस, नाथन कूल्टर नाइल, जेसन बेहरनडोर्फ हैं और स्पिन में लेग स्पिनर एडम जम्पा हैं। स्टार्क ने जो बीते मैचों में किया है, उससे उनके ऊपर ज्यादा तवज्जो रहेगी। स्टार्क ने 3 मैच ऑस्ट्रेलिया को उस स्थिति से जिताएं हैं जहां वो हार की तरफ बढ़ती दिख रही थी। यदि ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की बात की जाए तो डेविड वॉर्नर, कप्तान आरोन फिंच और स्टीव स्मिथ को अगर बांग्लादेश जल्दी आउट कर पाती है तो उसके लिए मौजूदा विजेता को बड़े स्कोर पर जाने से रोकना आसान हो जाएगा। एशियाई टीम किसी भी सूरत में उस्मान ख्वाजा, ग्लैन मैक्सवेल और मार्कस स्टॉयनिस को नजरअंदाज नहीं कर सकती। ऑस्ट्रेलिया को रोकने के लिए बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान और मोहम्मद सैफुद्दीन की तेज गेंदबाजी जोड़ी को अहम भूमिका निभानी होगी। स्पिन में शाकिब के अलावा मेहदी हसन मिराज को जिम्मेदारी लेनी होगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times http://bit.ly/2ITdBWp
WC: बांग्लादेश की मजबूत ऑस्ट्रेलिया से आज भिड़ंत WC: बांग्लादेश की मजबूत ऑस्ट्रेलिया से आज भिड़ंत Reviewed by Ajay Sharma on June 20, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.