वर्ल्ड रेकॉर्ड: टेस्ट क्रिकेट का पहला हजारी इंग्लैंड

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन में शुरू हो चुका है। यह इंग्लैंड का 1000वां टेस्ट है। मैदान पर उतरते ही इंग्लिश टीम ने 1000 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। इतिहास पर नजर डालें तो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने 1877 में पहला टेस्ट मैच खेला था। जहां इंग्लैंड के नाम अब 1000 टेस्ट हो चुके हैं तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के नाम 812 टेस्ट दर्ज हैं। सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के मामले में वह इंग्लैंड के बाद दूसरे नंबर पर है।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2v4jCcE
वर्ल्ड रेकॉर्ड: टेस्ट क्रिकेट का पहला हजारी इंग्लैंड वर्ल्ड रेकॉर्ड: टेस्ट क्रिकेट का पहला हजारी इंग्लैंड Reviewed by Ajay Sharma on August 01, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.