रोजर फेडरर ने रेकॉर्ड 10वीं बार हाले खिताब जीता

हाले वेस्टफालेन (जर्मनी)स्विट्जरलैंड के दिग्गज प्लेयर ने रविवार को यहां बेल्जियम के को सीधे सेटों में शिकस्त देकर हाले एटीपी टूर्नमेंट में रेकॉर्ड 10वां खिताब अपने नाम किया। इस जीत से विम्बलडन से पहले उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। 37 साल के फेडरर ने गोफिन को 7-6, 6-1 से परास्त कर अपने करियर का 102वां एकल खिताब जीता। इस सत्र में घसियाले कोर्ट पर उन्हें हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है। फेडरर ने कहा, ‘यह अविश्वसनीय है। जब मैं पहली बार यहां खेला था तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि में यहां 10 खिताब जीतूंगा।’ पढ़ें, अगले महीने अपने 9वें विम्बलडन खिताब की कोशिश में जुटे फेडरर रेकॉर्ड 20 करियर ग्रैंडस्लैम खिताब में इजाफा करना चाहेंगे। शनिवार को सेमीफाइनल में उन्होंने पिएरे ह्यूजेस हर्बर्ट को 6-3, 6-3 से शिकस्त देकर 13वीं बार हाले एटीपी टूर्नमेंट के फाइनल में प्रवेश किया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times http://bit.ly/2X7mEx2
रोजर फेडरर ने रेकॉर्ड 10वीं बार हाले खिताब जीता रोजर फेडरर ने रेकॉर्ड 10वीं बार हाले खिताब जीता Reviewed by Ajay Sharma on June 23, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.