नई दिल्ली भारतीय पेशेवर को कार दुर्घटना में गंभीर चोट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसके कारण वह ब्रिटेन के स्टार के खिलाफ अगले महीने होने वाले डब्ल्यूबीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले से बाहर हो गए हैं। हरियाणा का यह 27 वर्षीय बॉक्सर ट्रेनिंग के बाद जब घर लौट रहा था तो दुर्घटना का शिकार हो गया। नीरज को दो बार के वर्ल्ड चैंपियन आमिर खान से सऊदी अरब के जेद्दाह में 12 जुलाई को भिड़ना था। सुपर बॉक्सिंग लीग के प्रमोटर बिल दोसांज ने बयान में कहा, ‘हमें दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि आमिर खान के खिलाफ मुकाबले की तैयारी कर रहे नीरज गोयत मंगलवार रात कार दुर्घटना का शिकार हो गए जिससे उनके चेहर, सिर और हाथों में चोट लगी है। वह अभी अस्पताल में हैं और हम उनके जल्द उबरने की कामना करते हैं।’ आयोजक अब नीरज के विकल्प पर विचार कर रहे हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2X0QNcd
बॉक्सर नीरज चोटिल, आमिर से मुकाबला टला
Reviewed by Ajay Sharma
on
June 26, 2019
Rating:
No comments: