नॉटिंघम वर्ल्ड कप में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखने वाले डेविड वॉर्नर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से फिर से खेलने का मौका मिलने पर वह ‘बेहद आभारी’ महसूस करते हैं। वॉर्नर और उनके साथी स्टीवन स्मिथ ने गेंद से छेड़छाड़ मामले के कारण एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को दस रन पर जीवनदान मिलने के बाद 166 रन की पारी खेली। यह वर्तमान वर्ल्ड कप में उनका दूसरा शतक है। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 48 रन से जीता। वॉर्नर के नाम पर अब टूर्नमेंट में सर्वाधिक 447 रन दर्ज हैं। वॉर्नर ने मैच के बाद कहा, ''मैं काफी तरोताजा महसूस कर रहा हूं। मैंने अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान दिया। खेल से ध्यान हटाकर छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान दिया। मैंने अपने परिवार के साथ समय बिताया और उसका भरपूर आनंद लिया।'' वॉर्नर ने वनडे में 16वां शतक जमाकर पूर्व ऑस्ट्रेलियन विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट की बराबरी की। उन्होंने कहा, ''मैं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से फिर से खेलने का मौका मिलने पर बेहद आभारी हूं। इसके साथ ही मैं कहूंगा कि एडम गिलक्रिस्ट लाजवाब थे। वह शीर्ष क्रम में मुझसे अधिक आक्रामक थे। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो यह क्रीज पर उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने से जुड़ा है।''
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times http://bit.ly/2IvT0Zl
वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिलने पर बेहद आभारी हूं: वॉर्नर
Reviewed by Ajay Sharma
on
June 21, 2019
Rating:
No comments: