मैनचेस्टर वर्ल्ड कप में अब तक 6 मैचों में से 2 ही मैच जीत सकी श्रीलंका टीम के लिए उसकी जर्सी लकी चार्म बन गई है। ये जर्सी येलो रंग की है जिसे पहनकर टीम के खिलाड़ी 21 जून को इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे। लीड्स में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 20 रन से हराकर सेमीफाइनल की रेस को रोमांचक बनाने का काम किया था। श्रीलंका टीम की पहली पसंद वैसे तो गहरे नीले रंग की जर्सी हैं लेकिन बाकी बचे लीग मैचों में ये एशियाई टीम येलो जर्सी पहनेगी। इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के प्रवक्ता ने कहा कि हमने श्रीलंका टीम को येलो रंग की जर्सी पहनकर खेलने की इजाजत दे दी है। हर टीम टूर्नमेंट शुरू होने से पहले एक वैकल्पिक रंग का चयन करती है। 1996 में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली श्रीलंकाई टीम शुक्रवार को साउथ अफ्रीका, 1 जुलाई को वेस्टइंडीज और 6 जुलाई को भारत से भिड़ेगी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Ni26gB
वर्ल्ड कप: 'लकी' जर्सी में ही उतरेगी श्रीलंका टीम
Reviewed by Ajay Sharma
on
June 26, 2019
Rating:
No comments: