हमने योजना के अनुसार गेंदबाजी की : मलिंगा

लीड्स इंग्लैंड के खिलाफ यहां के मुकाबले में 4 विकेट लेकर श्री लंका की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज ने कहा कि उनकी टीम के गेंदबाजों ने योजना के अनुसार गेंदबाजी की। श्री लंका ने शुक्रवार को एक रोमांचक मैच में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड को 20 रनों से हराया। पढ़ें, इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे अधिक नाबाद 82 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। मलिंगा ने दमदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए और उन्हें ‘मैच ऑफ द मैच’ भी चुना गया। मैच के बाद मलिंगा ने कहा, ‘हम जानते हैं कि स्टोक्स कितने अच्छे खिलाड़ी हैं, हमें पता है कि वह कितनी तेजी से गेंद को हिट करते हैं, लेकिन हमने मूल बातों का ध्यान रखा और सटीक गेंद डालते रहे जिसके कारण हमें जीत मिली।’ पढ़ें, मलिंगा ने कहा, ‘हमने अपनी योजना के मुताबिक गेंदबाजी करते हुए लाइन और लेंथ बनाए रखी। हमने धीमी गेंद और बाउंसर का भी उपयोग किया। हमारा अब आत्मविश्वास बढ़ा है क्योंकि हम जानते हैं कि इंग्लैंड की टीम कितनी अच्छी है।’ इस विश्व कप में श्री लंका की यह दूसरी जीत जबकि इंग्लैंड की यह दूसरी हार है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times http://bit.ly/2IvoOxg
हमने योजना के अनुसार गेंदबाजी की : मलिंगा हमने योजना के अनुसार गेंदबाजी की : मलिंगा Reviewed by Ajay Sharma on June 21, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.