US में 'भारतीय' क्रिकेटर का बेटा खेलेगा बेसबॉल

नई दिल्ली, अरानी बासु आज से करीब 35 साल पहले 16 साल के कुलदीप पटेल नॉर्थ कैरोलिना पहुंचे थे। यहां वह अपने चाचा के रेस्तरां में हाथ बंटाने और मुंबई में अपनी मां का बोझ कुछ हल्का करने आए थे। अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की तरह उनका सपना देश के सबसे लोकप्रिय खेल बेसबॉल के इर्द-गिर्द नहीं घूमता था। लेकिन खेल के प्रति उनकी दी वानगी के कारण उन्हें अमेरिका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते देखा गया। हालांकि कुलदीप का बेटा वहां पहुंचा जहां उनके पिता नहीं पहुंच पाए। 22 साल के करण को 2 हफ्ते पहले ही शिकागो वाइट सॉक्स के लिए चुना गया है। इससे वह (एमएलबी) में पहुंचने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 2008 में टैलंट हंट से चुने गए थे रिंकू और दिनेश करण ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ''यह यहां के भारतीय समुदाय के लोगों के लिए काफी स्पेशल है। काफी बच्चों ने अब यह विश्वास करना शुरू कर दिया है कि वे अमेरिका के खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। एमएलबी के कई सीनियर्स को यह पता चल चुका है कि मैं उनमें से पहला भारतीय मूल का हूं और वे काफी आश्चर्यचकित हैं।'' उन्होंने आगे कहा कि सामान्य तौर पर भारतीय पैरंट्स अपने बच्चों को अकेडमिक्स में ढकेल देते हैं या फिर बहुत हुआ तो उन्हें केवल क्रिकेट खेलने की इजाजत देते हैं। बता दें साल 2008 में रिंकू सिंह और दिनेश पटेल एमएलबी के साथ जुड़ने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्हें टैलंट हंट के माध्यम से एमएलबी टीम के अंतर्गत ट्रेनिंग के लिए चुना गया था। हालांकि दोनों में से कोई बेसबॉल में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया, लेकिन रिंकू अब वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के डिवेलपमेंट टेरिटरी की पेशेवर पहलवान हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times http://bit.ly/31LaSH7
US में 'भारतीय' क्रिकेटर का बेटा खेलेगा बेसबॉल US में 'भारतीय' क्रिकेटर का बेटा खेलेगा बेसबॉल Reviewed by Ajay Sharma on June 20, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.