श्रीलंका vs साउथ अफ्रीका: LIVE स्कोर & अपडेट

चेस्टर ली स्ट्रीट -वर्ल्ड कप के 35वें मैच में आज चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला है। साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। अच्छी बात यह है कि मौसम साफ है, लिहाजा मैच में बारिश से बाधा का आशंका नहीं है। - मौसम और पिच का मिजाज मौसम साफ है, लिहाजा मैच पूरे 50-50 ओवरों का होगा। पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जा रही है। पिछले साल, इस ग्राउंड पर हुए आखिरी वनडे मुकाबले में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने ही 300+ बनाए थे। इस पिच पर पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर 297 है। हालांकि, वर्ल्ड कप की पिचें पिछले 4 सालों की इंग्लैंड की पिचों से अलग हैं। दोनों टीमें श्रीलंका दिमुथ करुणारत्ने (कैप्टन), कुसल परेरा, अविश्का फर्नांडो, कुसल मेडिंस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डिसिल्वा, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, इसुरु उदाना, लसिथ मलिंगा, नुवान प्रदीप, लाहिरु थिरिमाने, जेफ्री वैंडरसे, सुरंगा लकमल, मिलिंदा सिरिवर्दना। दक्षिण अफ्रीका हाशिम अमला, क्विंटन डि कॉक, फाप डु प्लेसिस (कैप्टन), एडेन मर्क्र्म, रैसी वैन डेर डुसेन, डेविड मिलर, ऐंडिलि फेह्लुकवायो, क्रिस मॉरिस, कगीसो रबाडा, लुंगी एंगिडी, इमरान ताहिर, जीन पॉल ड्यूमिनी, ड्वेन प्रिटोरियस, ब्यूरन हेंड्रिक्स, तबरेज शम्सी। नमस्कार, आज दरहम के चेस्टर ली स्ट्रीट में रिवरसाइड ग्राउंड पर वर्ल्ड कप के 35वें मैच में श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला है। मैच के रोमांचक रहने की उम्मीद है। पॉइंट टेबल में श्रीलंका अभी 7वें पायदान पर है और सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए उसे यही नहीं, बल्कि इसके बाद के बचे 2 मैचों को भी हर हाल में जीतना होगा। सेमीफाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी दक्षिण अफ्रीका की टीम मैच में प्रतिष्ठा बचाने के लिए उतरेगी। वह इस वर्ल्ड कप में अबतक 7 मुकाबलों में से सिर्फ 1 जीती है, 5 में हार का सामना करना पड़ा है। यह किसी भी वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का सबसे खराब प्रदर्शन है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2X9MQCe
श्रीलंका vs साउथ अफ्रीका: LIVE स्कोर & अपडेट श्रीलंका vs साउथ अफ्रीका: LIVE स्कोर & अपडेट Reviewed by Ajay Sharma on June 28, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.