साउथैम्प्टन स्टार हरफनमौला क्रिकेटर का मानना है कि बांग्लादेश में भारत को हराने का माद्दा है लेकिन उसे खिताब की प्रबल दावेदार टीम को हराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। शाकिब ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जमाया और पांच विकेट लिए जिसकी मदद से बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 62 रन से मात दी। अब बांग्लादेश को भारत (दो जुलाई) और पाकिस्तान (पांच जुलाई) को हराना होगा ताकि सेमीफाइनल में पहुंच सके। शाकिब ने कहा ,‘भारत शीर्ष टीम है और खिताब की प्रबल दावेदार है। उसे हराना आसान नहीं होगा लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।’ उन्होंने कहा ,‘अनुभव से मदद मिलेगी। हमें भारत को हराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। भारत के पास विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच जीत सकते हैं । लेकिन मेरा मानना है कि हम उसे हरा सकते हैं ।’ बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने कहा ,‘हमें पता है कि वे स्पिनरों को बखूबी खेलते हें। लेकिन हम भी स्पिन के महारथी हैं और यह अफगानिस्तान के खिलाफ साबित हो गया ।’ भारत के लिए 15 टेस्ट और 69 वनडे खेल चुके जोशी ने कहा ,‘हमने सीमित ओवरों के प्रारूप में दिखा दिया है कि हमारी टीम कितनी अच्छी है। हम आयरलैंड में जीते, वेस्ट इंडीज को हराया और पिछले तीन साल में कई बार भारत को हराने के करीब पहुंचे ।’ शाकिब ने कहा, ‘हमें पता था कि उनके तीन स्पिनरों के खिलाफ रन बनाना कठिन होगा, इसलिए पूरी टीम को अपना योगदान देने की जरूरत थी। मैंने से पहले वास्तव में कड़ी मेहनत की थी, मैं अच्छी तरह से तैयार था। मुझे मेहनत का फल मिल रहा है। निश्चित रूप से हम इसे जारी रखना चाहते हैं। भारत और पाकिस्तान के खिलाफ हमारे अगले दो बड़े मैच हैं।’ बांग्लादेश की टीम टूर्नमेंट के अपने अगले मैच में दो जुलाई को भारत से भिड़ेगी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times http://bit.ly/2J5Hzqa
WC: शाकिब का दावा, भारत को फिर हराएगा बांग्लादेश
Reviewed by Ajay Sharma
on
June 25, 2019
Rating:
No comments: