लंदन का जब जन्म हुआ तब तक विंबलडन में दो एकल खिताब जीत चुकी थी और अब पांच बार की चैंपियन को पहले दौर में हराने के बाद इस 15 वर्षीय किशोरी का लक्ष्य यह ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नमेंट जीतकर इतिहास रचना है। अमेरिका की किशोरी हमवतन वीनस के खिलाफ किसी तरह की परेशानी में नहीं दिखी। वीनस विलियम्स से 24 साल छोटी हैं गौफ विश्व में 313वें नंबर की गौफ ने अपने से 24 वर्ष बड़ी वीनस को आसानी से 6-4, 6-4 से हराया। इसके बाद गौफ ने टूर्नमेंट को लेकर अपनी महत्वकांक्षाओं को भी नहीं छिपाया। गौफ ने कहा, ''मेरा लक्ष्य यहां खिताब जीतना है। मैं पहले भी यह कह चुकी हूं। मैं महानतम बनना चाहती हूं। जब मैं आठ साल की थी तो मेरे पिताजी ने कहा था कि मैं ऐसा कर सकती हूं।'' रिहाना और बियोन्स हैं रोल मॉडल उन्होंने कहा, ''मैं अब भी यह चाहती हूं, भले ही शत प्रतिशत आश्वस्त नहीं हूं। लेकिन आप नहीं जानते कि कब क्या हो जाए।'' टेनिस से इतर रिहाना और बियोन्स को अपना रोल मॉडल मानने वाली गौफ ने कहा कि वीनस बचपन से ही उनकी आदर्श रही हैं लेकिन कोर्ट पर उन्होंने ऐसी भावनाएं हावी नहीं होने दी। गौफ ने वीनस और उनकी छोटी बहन सेरेना को देखकर टेनिस को अपनाया था। वीनस ने भी माना कि गौफ काफी आगे जा सकती है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XiSKpv
...जब 15 साल की स्कूल गर्ल ने वीनस को हराया
Reviewed by Ajay Sharma
on
July 01, 2019
Rating:
No comments: