चेन्नै वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और चेन्नै सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ने पदक विजेता गगन नारंग की शूटिंग अकैडमी ‘गन फॉर ग्लोरी’ में शूटिंग का अभ्यास किया। ब्रावो गेंद और बल्ला छोड़कर यहां के रामचंद्र विश्वविद्यालय स्थित अकैडमी में शूटिंग का अभ्यास करते दिखे। नारंग ने उनका विडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘ब्रावो के लिए गन फॉर ग्लोरी में नया मैदान जहां उन्होंने निशाने पर नजरें रखने की कोशिश की। उनके लिए आसान नहीं था लेकिन जोश में कोई कमी नहीं थी। गन फॉर ग्लोरी को प्रेरित करने के लिए शुक्रिया ब्रावो।’
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2FLyYIC
ब्रावो ने नारंग की अकादमी में शूटिंग में आजमाए हाथ
Reviewed by Ajay Sharma
on
July 01, 2019
Rating:
No comments: