पंत ने तोड़ा धोनी का रेकॉर्ड, बने सबसे तेज भारतीय

किंगस्टनटीम इंडिया के युवा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में 50 बल्लेबाजों को सबसे तेजी से आउट करने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए। अपनी इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ दिया है। 21 वर्ष के पंत ने रविवार को 11वीं टेस्ट पारी में अपना 50वां टेस्ट शिकार हासिल किया। धोनी ने 15 टेस्ट में यह आंकड़ा छुआ था। पंत ने इशांत शर्मा की गेंद पर क्रेग ब्रेथवेट का कैच लपका। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने एक टेस्ट में किसी विकेटकीपर के सर्वाधिक कैच का विश्व रेकॉर्ड बनाया था, जब एडीलेड में उन्होंने 11 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के कैच लपके। इस बीच ऋषभ पंत बैटिंग में जरूर कुछ आलोचनाएं झेल रहे हैं। तीनों ही फॉर्मेट में वह कई बार गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट होते रहे हैं। उनके इस रवैये में सुधार के न चलते जानकार उनकी आलोचनाएं भी करते रहे हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2kcCT9O
पंत ने तोड़ा धोनी का रेकॉर्ड, बने सबसे तेज भारतीय पंत ने तोड़ा धोनी का रेकॉर्ड, बने सबसे तेज भारतीय Reviewed by Ajay Sharma on September 02, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.