IPL से हटे अश्विन, बोले कोरोना के इस मुश्किल वक्त में परिवार के साथ रहना चाहता हूं

चेन्नई दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर ने इंडियन प्रीमियर लीग (2021) से हटने का फैसला किया है। अश्विन ने अपने परिवार के साथ रहने का फैसला किया है जो फिलहाल कोविड-19 संक्रमण से पीड़ित है। अश्विन ने रविवार को चेन्नई में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेला और इसके बाद टि्वटर पर यह घोषणा की वह आईपीएल के मौजूदा सत्र से हट रहे हैं। अश्विन चेन्नई के ही रहने वाले हैं। अश्विन ने ट्वीट किया, 'मै कल से आईपीएल के सीजन से ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और एक्सटेंडेड फैमिली कोविड-19 के खिलाफ लड़ रही है और मैं इस मुश्किल वक्त में उन्हें सपॉर्ट करना चाहता हूं। अगर परिस्थितियां सही रहीं तो मैं IPL में लौटने की उम्मीद करता हूं।' अश्विन के ट्वीट पर दिल्ली कैपिटल्स ने भी जवाब दिया है। फ्रैंचाइजी की ओर से ट्वीट किया गया है, 'इस मुश्किल वक्त में हम आपको पूरा समर्थन देते हैं @ashwinravi99। आपको और आपके परिवार के लिए दिल्ली कैपिटल्स प्रार्थना करता है।' कोविड-19 महामारी का असर पूरी दुनिया पर पड़ा हुआ है। भारत इससे बुरी तरह प्रभावित है। महामारी की दूसरी लहर ने भारत को बुरी तरह झकझोर दिया है। देश में लगातार रोजाना 3 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में नामी क्रिकेटरों के परिवार भी इससे बचे हुए नहीं है। पहले महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता के कोरोना पीड़ित होने की बात सामने आई। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने टीम के साथ रहने का फैसला किया। और अब रविचंद्रन अश्विन के परिवार भी इस महामारी से जंग लड़ रहा है। राजस्थान रॉयल्स के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ऐंड्रू टाय रविवार को निजी कारणों से स्वदेश लौट गए जिससे वह फ्रेंचाइजी के मौजूदा आईपीएल 2021 से हटने वाले चौथे विदेशी खिलाड़ी बन गए। इससे पहले इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर (हाथ की सर्जरी), बेन स्टोक्स (ऊंगली का फ्रेक्चर) और लियाम लिविंगस्टोन (बायो-बबल थकान) ने हटने का फैसला किया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3vklRVQ
IPL से हटे अश्विन, बोले कोरोना के इस मुश्किल वक्त में परिवार के साथ रहना चाहता हूं IPL से हटे अश्विन, बोले कोरोना के इस मुश्किल वक्त में परिवार के साथ रहना चाहता हूं Reviewed by Ajay Sharma on April 25, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.