Italian Open : जोकोविच और नडाल में फाइनल शो, 57वीं बार होंगे आमने सामने

रोम दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शनिवार को कड़े मुकाबले में स्थानीय दावेदार लोरेंजो सोनेगो को तीन सेट में हराकर इटैलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली। खिताबी मुकाबले में जोकोविच का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल से होगा। जोकोविच ने कड़े मुकाबले में सोनेगो को 6-3, 6-7, 6-2 से हराया। जोकोविच की नजरें अब रविवार को रोम में छठा खिताब जीतने पर टिकी होंगी लेकिन उनके सामने नडाल की कड़ी चुनौती होगी। नडाल को एक अन्य सेमीफाइनल में अमेरिका के रेली ओपेलका के खिलाफ सीधे सेटों में जीत दर्ज करने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी। स्पेन के दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और दूसरे वरीय नडाल ने ओपेलका को 6-4, 6-4 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। 9 बार के चैंपियन राफेल नडाल 12वीं बार इटैलियन ओपन फाइनल में पहुंचे हैं। नडाल सर्बियाई स्टार जोकोविच के एटीपी टूर पर सबसे अधिक मास्टर्स 1000 खिताब की बराबरी से सिर्फ एक जीत दूर हैं। इस समय नडाल बेहतरीन फॉर्म में हैं। नडाल और जोकोविच 57वीं बार आमने सामने होंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3eV7xy1
Italian Open : जोकोविच और नडाल में फाइनल शो, 57वीं बार होंगे आमने सामने Italian Open : जोकोविच और नडाल में फाइनल शो, 57वीं बार होंगे आमने सामने Reviewed by Ajay Sharma on May 15, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.