खैबर पख्तून ख्वाह से मुंबई तक... दिलीप कुमार के निधन पर शाहिद अफरीदी का भावुक ट्वीट

नई दिल्ली बुधवार 7 जुलाई को महान अभिनेता दिलीप कुमार का मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। वह 98 साल के थे। वह काफी समय से बीमार थे। दिलीप कुमार सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी काफी लोकप्रिय थे। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने टि्वटर पर दिलीप कुमार को अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिलीप कुमार के निधन पर गहरा शोक जाहिर किया। उन्होंने कहा, यूसुफ साहब के फैंस के लिए यह गहरा नुकसान। उन्होंने ट्वीट किया, 'हम सब अल्लाह के पास से आए हैं और हमें अल्लाह के पास ही वापस जाना है। खैबर पख्तून-ख्वाह से लेकर मुंबई तक यूसुफ साहब के फैंस के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। वह हमारे दिल में रहते हैं। सायरा बानो साहिबा के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं।' भारतीय क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने भी दिलीप कुमार के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'दिलीप कुमार के परिवार के लिए दिल से संवेदनाएं। महान इनसान ने कहा था, 'तकदीरें बदल जाती हैं, जमाना बदल जाता है, मुल्कों की तारीख बदल जाती है, शहंशाह बदल जाते हैं, मगर इस बदलती दुनिया में मोहब्बत जिसका दामन थाम लेती है, वो इनसान नहीं बदलता।'' धवन ने कहा, 'दिलीप साहब के जाने से बहुत दुख हुआ। वह एक महान ऐक्टर थे जिन्होंने भारतीय सिनेमा पर बहुत गहरा असर छोड़ा। आने वाली कई पीढ़ियों के लिए वह एक प्रेरणा रहेंगे।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dNB5ww
खैबर पख्तून ख्वाह से मुंबई तक... दिलीप कुमार के निधन पर शाहिद अफरीदी का भावुक ट्वीट खैबर पख्तून ख्वाह से मुंबई तक... दिलीप कुमार के निधन पर शाहिद अफरीदी का भावुक ट्वीट Reviewed by Ajay Sharma on July 07, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.