बनूची ने दिखाया कमाल, यूरो फाइनल में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने

लंदन इटली के लियोनार्डो बनूची ने यूरो कप के फाइनल में इतिहास रच दिया। रविवार (स्थानीय समयानुसार) को उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ गोल किया। वह यूरो कप के फाइनल में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने लंदन के वेम्बले स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच के 67वें मिनट में गोल किया। इटली ने इस गोल के साथ मैच में बराबरी की। बलूनी (34 साल और 71 दिन) सबसे उम्रदराज गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। बनूची इसके साथ ही इटली के लिए यूरो फाइनल्स में सबसे ज्यादा मैच (18) मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इंग्लैंड ने मैच की अच्छी शुरुआत की। ल्यूक शॉ ने 1 मिनट 57 सेकंड पर गोल किया। इसके बाद पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में लियोनार्डो बनूची ने 67वें मिनट में बराबरी का गोल किया। उन्होंने स्कोर को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। इंग्लैंड ने आखिरी बार 1966 में 55 साल पहले कोई बड़ा मुकाबला जीता था। तब उन्होंने फुटबॉल वर्ल्ड कप पर कब्जा किया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3hw3qti
बनूची ने दिखाया कमाल, यूरो फाइनल में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने बनूची ने दिखाया कमाल, यूरो फाइनल में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने Reviewed by Ajay Sharma on July 11, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.