विराट बता रहे थे अपनी बात, अनुष्का ने कहा 'झूठा'

नई दिल्ली बॉलीवुड सुपरस्टार अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने मजाक में अपने पति विराट कोहली () को 'झूठा' कहा है। दरअसल, विराट भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर रहे थे। इस चैट के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने दिल्ली में बिताए अपने बचपन के दिनों के बारे में भी बात की। छेत्री ने विराट से कई सवाल भी पूछे। इसमें से एक सवाल के दौरान छेत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान से उस घटना के बारे में पूछा जब वह अनुष्का को एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सपॉर्ट करने लंदन गए थे। विराट सिर्फ पांच मिनट शूटिंग पर रुके और फिर जाकर सो गए। छेत्री ने यह भी बताया कि ऐसा ही विराट ने प्राग में भी किया। विराट ने इस पर अपना पक्ष रखने की कोशिश की। विराट ने बताया कि जेग-लेग के कारण उन्हें काफी नींद आ रही थी। इसी वजह से वह वैन की सीट पर जाकर सो गए। हालांकि अनुष्का ने विराट का झूठ पकड़ लिया और इंस्टाग्राम लाइव पर ही कोहली को 'झूठा' कह दिया। इसके बाद छेत्री अपनी हंसी रोक नहीं पाए। विराट भी हंसने लगे। छेत्री ने पूछा, 'आप लंदन और प्राग अनुष्का की शूटिंग देखने और उन्हें सपॉर्ट करने गए। आपने पांच मिनट शूटिंग देखी और जाकर एक पुराने ट्रक रेस्तरां में सो गए। वह आपका पूरा-पूरा टेस्ट मैच देखती है पांच दिन तब भी जब आप बैटिंग नहीं कर रहे होते, और आप पांच मिनट में सो गए।' विराट ने कहा, 'मैं रात को पहुंचा और सीधा शूटिंग देखने चला गया। मुझे जेट-लैग था।' कोहली अपनी बात कह ही रहे थे कि अनुष्का की आवाज आई 'झूठा।' इससे कोहली का राज खुल गया। कोहली ने हालांकि कहा कि वह नींद को काबू नहीं कर सकते हैं। नींद उनकी कमजोरी है। लेकिन वह सोने के लिए होटल नहीं गए बल्कि वहीं पीछे खाली वैन में सो गए। हालांकि जिस व्यक्ति को उन्होंने बताया था उसने मेसेज आगे नहीं दिया इसी वजह से सब शूटिंग छोड़कर उन्हें तलाशने में जुट गए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3g1N4pB
विराट बता रहे थे अपनी बात, अनुष्का ने कहा 'झूठा' विराट बता रहे थे अपनी बात, अनुष्का ने कहा 'झूठा' Reviewed by Ajay Sharma on May 18, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.