बारिश के मौसम में धवन ने बांसुरी पर निकाली 'होंठो से छू लो तुम...' गजल की सुरीली धुन

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) इस समय क्रिकेट से दूर हैं। धवन खाली समय में बांसुरी बजाना पसंद करते हैं। बाएं हाथ के दिल्ली के ओपनर शिखर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया। वीडियो में शिखर दोपहर में बारिश के मौसम में अपने घर की बालकनी में सोफे पर बैठकर बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहे हैं। धवन इस दौरान मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह की फेमस गजल 'होठों से छू लो तुम...' की धुन बजा रहे हैं। लगभग एक मिनट के वीडियो में धवन ने फैंस से गाने के बारे में पूछा है। इसके अलावा उन्होंने कैप्शन लिखा, 'आत्मा के लिए संगीत, संयमित रहें सकारात्मक रहें।' धवन के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कॉमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैंस ने लिखा, ' गब्बर आ गया है म्यूजिक की दुनिया में।' धवन ने गुरु वेणुगोपाल से बांसुरी बजाने की ट्रेनिंग ली है धवन ने साल 2016 से बांसुरी बजाने की ट्रेनिंग की शुरुआत की थी। उन्होंने गुरु वेणुगोपाल से इसकी ट्रेनिंग ली है। साल 2019 में धवन ने कहा था, 'मैं आपके साथ कुछ शेयर करना चाहता हूं जो मेरे दिल के बहुत करीब है। पिछले तीन साल से मैं पंसदीदा वाद्य यंत्र बांसुरी बजाना सीख रहा है। मैं भाग्यशाली हूं कि गुरु वेणुगोपालजी मुझे यह सिखा रहे हैं। मुझे अभी बहुत दूर तक जाना है। लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने इसकी शुरुआत कर दी है।' आईपीएल 2021 के 8 मैचों में बनाए 380 रन शिखर धवन ने निलंबित आईपीएल 2021 (IPL 2021 Suspended) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की ओर से खेलते हुए सर्वाधिक 380 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए। धवन ऑरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष पर थे। श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की कर सकते हैं अगुआई धवन का इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ है। भारतीय टीम को जुलाई में श्रीलंका दौरे (India tour of Sri Lanka) पर लिमिटेड ओवर्स की सीरीज खेलने के लिए जाना है। इस दौरे पर भारत के कई सीनियर खिलाड़ी नहीं जाएंगे जिनमें कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अजिंक्य रहाणे आदि शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी उस समय इंग्लैंड दौरे पर मेजबान टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहे होंगे। ऐसे में श्रीलंका दौरे पर धवन को टीम की कमान सौंपी जा सकती है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3u5jdlP
बारिश के मौसम में धवन ने बांसुरी पर निकाली 'होंठो से छू लो तुम...' गजल की सुरीली धुन बारिश के मौसम में धवन ने बांसुरी पर निकाली 'होंठो से छू लो तुम...' गजल की सुरीली धुन Reviewed by Ajay Sharma on May 21, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.